फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हियुवा नेताओं की शिकायत पर वापस डिपो में रखवाई लकड़ी

हियुवा नेताओं की शिकायत पर वापस डिपो में रखवाई लकड़ी

Sat, 29 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
हियुवा नेताओं की शिकायत पर वापस डिपो में रखवाई लकड़ी
मधुबन विधान सभा क्षेत्र के दोहरीघाट मधुबन मार्ग पर चकउथ ग्राम सभा स्थित राय पेट्रोल पम्प के पास सड़क के किनारे वन विभाग के बरसात में गिरे दो पेड़ों में से एक पेड़ वन विभाग के ही कर्मचारियों द्वारा बेंचे देने का आरोप हिन्दू युवा वाहिनी ब्लाक अध्यक्ष पंकज तिवारी और ब्लाक प्रभारी अजय राय ने लगाया है। हियुवा नेताओं की शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने आनन फानन उस पेड़ की लकड़ी को डिपो में रखवा दिया। हियुवा नेताओं ने आरोप लगाया है कि वन एवम् पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान के विधान सभा क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आये दिन निर्भय होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ो को कटवा कर बेंच रहे हैं। वन विभाग के एक पेड़की लकड़ी एक व्यक्ति के आरा मशीन पर रखी होने की जानकारी शुक्रवार को हिन्दू युवा वाहिनी के नेताओं ने रेन्जर को दूरभाष पर सूचना दी। हियुवा नेताओं ने उन्हें वीडीओ बनाकर दिखाया।मामला बिगड़ता देख वन अधिकारी दोहरीघाट ने आनन फानन में सिरिस के पेड़ की लकड़ी डिपो में पहुंचवा दिया। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी व वन विभाग के उच्चाधिकारियों से इसकी जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है। वहीं इस संदर्भ में वन रेंजर दोहरीघाट हरिलाल चौरसिया काक हना है कि सूरजपुर के पास सड़क के किनारे आंधी में गिरे पेड को कटवाकर इब्राहिमाबाद स्थित अरविंद यादव पुत्र वृजराज की सुपुर्दगी में रखा गया था। उसे आज दोहरीघाट डिपो पर मंगा लिया गया है। विरोध करने वालों में पंकज तिवारी, अजय राय, हीरालाल गुप्त, रामचन्द्र सिंह, कपील सैनी, संजय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed