{"_id":"5b6c7c044f1c1b9d3e8b6019","slug":"41533836292-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन कर मांगी रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन कर मांगी रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के सरायगनेश भैसहा गांव की एक महिला ने कोतवाली में फोन से रंगदारी मांगने तथा न देने पर पुत्र की हत्या करने की धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र सरायगनेश भैसहा गांव निवासी विमला देवी चौहान ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उसका पति बंगाल में कोलफील्ड में काम करता है। जबकि वह अपने दो बेटे के साथ गांव में रहती है। उसका बड़ा पुत्र इलाहाबाद में पढ़ता है और छोटा बेटा मऊ में एक स्कूल में पढ़ता है। महिला ने बताया कि 28 जुलाई को उसके मोबाइल पर शाम को किसी ने उसे कई बार फोन कर धमकी देते हुए 2 लाख रुपए की मांग की। रुपए न देने पर उसके बड़े बेटे की हत्या करने की धमकी दी। इस पर उसने अपने परिजनों को इससे अवगत कराया, लेकिन परिवार के सदस्यों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन दुबारा 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त को फोन कर उसे फिर से धमकी दी गई। लगातार रंगदारी के लिए फोन आने से भयभीत महिला ने गुरुवार को कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एसओजी के साथ सक्रिय होकर जांच में जुट गई।