{"_id":"5b2009aa4f1c1b6a4d8b62a0","slug":"41528826282-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चटकी लाठियां, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में चटकी लाठियां, चार घायल
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत लौवासाथ गांव में मंगलवार की सुबह आबादी की जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें तीन महिलाएं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय मुआयना कराकर दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौवासाथ निवासी जगदीश साहनी व लक्ष्मण साहनी के परिजनों के बीच आबादी की जमीन पर कब्जा करने को लेकर आए दिन तकरार होती रहती थी। मंगलवार की सुबह आठ बजे इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से हुई मारपीट में एक पक्ष से सरोज देवी (48) पत्नी जगदीश साहनी, प्रिंस (10) पुत्र जगदीश व दूसरे पक्ष से इन्द्रावती देवी (38) पत्नी लक्ष्मण, गीता देवी (45) पत्नी अमेरिका साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने जगदीश व लक्ष्मण को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। पीड़ित पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।