{"_id":"5b4653a74f1c1b10278b5cbd","slug":"40-lakh-liquor-recovered-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार
mau
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दोहरीघाट थाने की पुलिस ने मिनी ट्रक से पकड़ी 40 लाख की शराब।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के पुरमोती गांव के एक बाग के समीप बुधवार की सुबह पुलिस ने एक मिनी ट्रक से 40 लाख रुपये मूल्य की अरुणाचल प्रदेश निर्मित अवैध शराब बरामद कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी भाग निकला। एसपी ने शराब बरामद करने वाली टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुरमोती गांव से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बिहार ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव के एक बाग के समीप खड़े ट्रक पर छापेमारी की। एसओ दोहरीघाट ने बताया कि ट्रक से अरुणाचल प्रदेश निर्मित 804 पेटियों में 38592 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद होने पर वहां मौजूद दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि एक व्यक्ति भाग निकला। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों के पास से दो गैलन में बीस-बीस लीटर कच्ची शराब, छह किलो नौसादर और यूरिया तथा पांच किलो फिटकरी भी बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मिनी ट्रक चोरी का है और बरामद शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों बदमाश मंजय कुमार यादव तथा राजेश यादव बिहार के सीवान जिले के सोनकरा बालपार गांव के निवासी हैं। फरार तीसरा बदमाश बलिया जिले के ककरघंटा गांव का निवासी है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि बरामद शराब अवैध ढंग से बिहार ले जाई जा रही थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।