फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   4.98 Rs seized

चेकिंग में पकड़े गए 4.98 लाख रुपये

Wed, 25 Jan 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 25 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
4.98 Rs seized
बरामद किए 2.28 लाख रुपये - फोटो : self
आयोग द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक रुपयों की बरामदगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान पिछले 24 घंटों में उड़न दस्तों की टीम ने  4.98 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

पहसा संवाददाता के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र में 2.55 लाख रुपये एक कार से बरामद किए गए। ये रुपये जौनपुर से एक पार्टी के पदाधिकारी की ओर से भेजे गए थे।  दस्ते की पूछताछ में उजागर हुआ कि कार में सवार जौनपुर के भासपा जिलाध्यक्ष बृजनाथ राजभर ये रुपये लेकर रसड़ा पार्टी कार्यालय जा रहे थे। जिलाध्यक्ष ने उड़नदस्ते को बताया कि ये रुपये राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंगाया था। अधिकारी बरामद रुपयों की जांच कर रहे हैं। मुहम्मदाबाद गोहना कलेंडर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान मंगलवार की देर रात आजमगढ़ की मऊ की ओर से आ रही इनोवा कार की तलाशी के दौरान दस्ता प्रभारी डा. आशुतोष कुमार ने एक लाख 30 हजार रुपये बरामद किया। इन रुपयों के बाबत कार सवार मऊ के वजीबुर्रहमान अपेक्षित कागजात नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

घोसी संवाददाता के अनुसार  दो उड़न दस्तों ने दो स्थानों से 1.13 लाख रुपये बरामद किये। उड़न दस्ता प्रभारी डा. दिग्विजय यादव और उपनिरीक्षक अरुण दुबे की टीम ने  कोतवाली क्षेत्र के थानीदास इंटर कालेज के पास से घोसी की तरफ से आ रही कार में सवार देवरिया निवासी सुधीर के पास से 63 हजार  रुपये बरामद किया तथा दूसरी टीम के प्रभारी डा.आर बी यादव व उपनिरीक्षक अशोक यादव ने क्षेत्र के मधुबन रोड के नहर पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन में सवार  इटौरा डोरीपुर निवासी रामचंद्र के पास से 60 हजार रुपये बरामद किया। दोनों टीमों  ने दोनों व्यक्तियों से उपयुक्त कागजात न होने पर उसे घोसी कोतवाली में जमा  कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed