फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

Tue, 19 Mar 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
मधुबन तहसील क्षेत्र के दरगाह कस्बा में मंगलवार को शांति कमेटी की बैठक एसडीएम निरंकार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें होली को आपसी से सद्भाव से मनाने की अपील की गई। बैठक में एसडीएम निरंकार सिंह ने कहा कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत है। किसी व्यक्ति द्वारा ऐसा कार्य न किया जाए जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। वहीं सीओ श्वेता आशुतोष ओझा ने कहा कि अश्लील गाने तथा कुर्ता फाड होली किसी भी दशा में नहीं खेलें। इसके चलते विवाद होते हैं। साथ ही चेताया कि माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगरानी होगी। बैठक में एसओ कुमुद शेखर सिंह, हीरा लाल, विनय श्रीवास्तव ,उमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी श्वेता आशुतोष ओझा की अध्यक्षता में होमगार्डों तथा चौकीदारों की बैठक हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव को देखते हुुए होमगार्डों तथा चौकीदारों को अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed