{"_id":"5c6d9b5fbdec22737548be36","slug":"31550687071-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर थाने में रही बालिका, नहीं पहुंची हेल्पलाइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन भर थाने में रही बालिका, नहीं पहुंची हेल्पलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ शाहगंज रेलमार्ग पर खुरहट रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की देर शाम को हाथ पैर बांध कर छोड़ी गई बालिका के घर और उसके पिता का पता बुधवार की शाम तक पुलिस नहीं लगा पाई। रानीपुर थाने की पुलिस की सूचना के बावजूद प्रोबेशन विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन संवेदनहीन बने रहे। बालिका की मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। बालिका थाने की महिला आरक्षी की देख रेख में है। बालिका के बताए पते पर सरायलखंसी थाने की पुलिस गई। पुलिस का दावा है कि बालिका की फोटो गांव वालों को दिखाकर उसके पिता की तलाश करने की कोशिश की गई लेकिन गांव वालों ने उसे पिता के बारे में कुछ भी नहीं बताया। रात तक तक बालिका के पास कोई नहीं पहुंचा था।
बालिका के अनुसार, उसकी मां की मौत हो चुकी है। उसका एक भाई भी था।, वह पिता की प्रताड़ना से कहीं चला गया और भीख मांगकर गुजारा करता है। घर में सौतेली मां है। उसने अपने पिता पर आरोप लगाया कि उसने ही उसके हाथ पैर बांधक रेलवे लाइन के बीच में छोड़ दिया। इस बाबत जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर ने बताया कि हेल्पलाइन को भेजकर रेस्क्यू कराया जा रहा है।