{"_id":"5c5c28dabdec224c164ec935","slug":"31549543642-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक से 40 हजार की उचक्कागिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज । स्थानीय कसबे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकाल कर पासबुक में इंट्री कराते समय किसी जेबकतरे ने पूर्व सैनिक का बैग काटकर उसके 40 हजार रुपये निकाल लिया। पूर्व सैनिक जब घर पहुंचा तो बैग कटा और रुपये गायब देख उसके होश उड़ गए। पूर्व सैनिक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने समाचार लिखने तक मुकदमा नहीं दर्ज किया था। थाना क्षेत्र के काछीकला गांव निवासी हृदयनारायण राय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर रहकर खेती बाड़ी कराते हैं। मंगलवार को उन्होंने कसबे के एसबीआई की शाखा से 40 हजार रुपये निकाला। रुपये एक बैग में रखकर हाथ में लिए ही वे एक काउंटर पर जाकर पासबुक अपडेट कराने लगे। इसी दौरान भीड़ का लाभ उठाकर किसी जेबकतरे ने उनके बैग में चीरा लगाकर रुपये निकाल लिया। उस समय पूर्व सैनिक को भनक नहीं लगी लेकिन घर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पूर्व सैनिक ने बुधवार को थाने आकर पुलिस को तहरीर दी। पूर्व सैनिक ने कहा कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से जेबकतरे का पता चल जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।