{"_id":"5c2f8d56bdec22359301f09a","slug":"31546620246-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता ने दी महिला नेत्री के विरुद्ध दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता ने दी महिला नेत्री के विरुद्ध दी तहरीर
विज्ञापन
घोसी। घोसी तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को घोसी कोतवाली पहुंचकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए महिला नेत्री के विरुद्घ प्रार्थना पत्र दिया। अधिवक्ता राजेंद्र यादव ने अपने विपक्षी की पुत्री पर अभद्रता करते हुए धमकी देने का आरोप लगाया। वहीं, महिला नेत्री ने देर शाम घूरने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में अधिवक्ता राजेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि एसडीएम घोसी के न्यायालय में एक मुकदमे में वादी की पैरवी कर रहा था। इसी दौरान मुकदमे में विपक्षी की पुत्री, जो नेत्री है। वह भी वहीं पहुंच गई और वकील के साथ अभद्रता करने लगी। राजेंद्र के बताने पर अन्य अधिवक्ता उनके साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घोसी कोतवाली पहुंचे। उस समय कोतवाल थाने पर नहीं थे। इसके बाद अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष इरफानुल्लाह ने फोन कर एसपी को भी मामले से अवगत कराया।
इस बीच आरोपी महिला जो अपने को एक राजनीतिक दल की कार्यकर्ता बता रही थी, कोतवाली पहुंच गई। कुछ देर केेतवाली में रुकने के बाद वापस चली गई। इस संबंध में घोसी कोतवाली मामले की छानबीन कर रही है। इस दौरान घोसी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबदन यादव, मंत्री जयहिंद सिंह, जनार्दन यादव, पूर्वमंत्री भूवेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष शमशाद अहमद, इरफानुल्लाह, अरविन्द सिंह, बृजेश पांडेय, रमेश श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष पीसी राय आदि उपस्थित रहे।