फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो गुमटियों में चोरी कर चोरों ने लगा दी आग

दो गुमटियों में चोरी कर चोरों ने लगा दी आग

Sun, 09 Dec 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
दो गुमटियों में चोरी कर चोरों ने लगा दी आग
बोझी बाजार। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला-अजमतगढ़ मार्ग स्थित बवरिहा चट्टी पर शुक्रवार की रात चोरों ने दो गुमटियों को निशाना बनाया। लाखों के सामान चुराने के बाद चोरों ने गुमटियों में आग लगा दी, गुमटियां भी जलकर नष्ट हो गईं। दोनों गुमटियों के सामान कुछ दूरी पर बिखरे पड़े थे। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी रामवृक्ष यादव की स्टेशनरी की दुकान गुमटी में थी। चोरों ने उसमें रखे लाखों रूपये कीमत के सामान चुरा लिया। इसी से सटे इन्हीं की गुमटी से सटे टेघना गांव निवासी अनिल कुमार की भी गुमटी थी जिसमें वह पान की दुकान चलाता था। अनिल के भी पचहत्तर हजार रुपये कीमत के सामान का नुकसान हुआ है। रामवृक्ष की दुकान से चुराए गए सामान और कापियां आदि कुछ दूरी पर बिखरे पड़े थे। जबकि अनिल की दुकान से चुराए गए सुर्ती और अन्य सामान भी गुमटियों से कुछ दूरी पर बिखरे पड़े थे। दुकानदारों ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed