{"_id":"5b2fee754f1c1b53268b7c5c","slug":"31529867893-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर दीवार गिराने के साथ की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद को लेकर दीवार गिराने के साथ की मारपीट
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सिरसा गांव स्थित दलित बस्ती में रविवार की दोपहर मकान बनवा रहें व्यक्ति से कुछ मनबढ़ों ने मारपीट किया। साथ ही उसकी बनी दीवार को ढहा दिया। पीड़ित ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दिया। इसमें पांच लोगों को आरोपित किया है।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सिरसा गांव स्थित दलित बस्ती निवासी केदार राम पुत्र रामसकल राम रविवार को अपने मकान के बगल में खाली पड़ी जमीन पर दीवार खड़ी करा रहा रहा था। गांव निवासी युवक दीपक राम पुत्र छठ्ठू ने केदार का विरोध किया। साथ ही उस पर काम रोकने के लिए दबाव बनाने लगा। जब केदार नहीं माना तो दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से दो लोगों को थाने ले गई। बताया जाता है थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता हुआ। इसके बाद दोनों वापस घर आए। केदार ने जब दुबारा काम शुरू किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने खड़ी दीवार को ढहा दिया। साथ ही विरोध करने आए केदार और उनके परिवार के सदस्यों को बुरी तरह से पीटा। मारपीट में केदार 55 के साथ उसकी पत्नी मूसा देवी 50 , पुत्री खुशबू 19 और दूसरे पक्ष से दीपक घायल हुए। घटना के बाद केदार ने दीपक सहित पांच लोगों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दिया। खबर लिखे जाने तक दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं सौंपा गया था।