{"_id":"5c114978bdec22415a7fa960","slug":"21544636792-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्राओं और भाई को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो छात्राओं और भाई को पीटा, केस दर्ज
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। थाना क्षेत्र के चचाईपार स्थित संत कबीर इंटरमीडिएट कालेज की दो छात्राओं और एक छात्र को बुधवार से स्कूल से घर जाते समय रास्ते में मनबढ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल छात्राओं ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र केबाऊडीह गांव की दो बहनें कक्षा 9, और कक्षा 6 में पढ़ती हैं जबकि उनका भाई प्रभाकर यादव कक्षा 12 में पढ़ता है। तीनों घर से साइकिल से कवलापट्टी के रास्ते स्कूल आते जाते हैं। एक महीने से कवलापट्टी गांव के कुछ युवक छात्राओं पर छींटाकशी कर रहे थे। छात्राओं ने कई बार समझाया लेकिन युवक नहीं माने जिससे क्षुब्ध छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने परिजनो से की ।इसके बाद दोनों बहनें अपने भाई के साथ स्कूल जाने लगीं ।
वुधवार को दोनो बहनों और उसके भाई को रास्ते में रोक कर मनबढ युवको ने विवाद शुरू कर दिया। छात्राओं ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने दोनों बहनों के साथ उसके भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन में भर्ती कराया गया है। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने कवलापट्टी निवासी आरोपी अमन , वृषकेश और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मारपीट में तीन पर केस, चार का किया चालान
मधुबन/चिरैयाकोट। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी में मंगलवार को देर शाम को एक व्यक्ति के घर में घुस कर मारपीट करने और जान से मारने की नियत से चाकू लेकर दौड़ाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में मंगलवार की देर शाम घर का बारजा निकालने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें बुधवार को स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्ष से दो लोगों का चालान कर दिया।
पहले मामले में राजेन्द्र पाल पुत्र जगदीश पाल को मोलनापुर निवासी हरिंद्र यादव पुत्र श्रीराम को घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद मोईउद्दीन और सलाउद्दीन निवासी दुबारी ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया तथा जान मारने की नियत से चाकू लेकर दौड़ा लिया। शोर सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गये। इसके बाद तीनों हमलावर भाग निकले। इस मामले में पीड़ित के तहरीर पर पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, ग्राम निजामपुर गांव का निवासी हरिश्चंद्र राम पुत्र चौथी राम मंगलवार को अपना मकान बनवा रहा था। देर शाम बारजे के हो रहे निर्माण को लेकर हरिश्चन्द्र और सुजीत राम के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने सुजीत पुत्र राजाराम और वीरेंद्र पुत्र बेचूं राम तथा दूसरे पक्ष से मंटू पुत्र शशिकांत और हरिश्चंद्र राम पुत्र चौथी राम का चालान कर दिया।