फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पेड़ की डाल सिर में टकराने से युवक की दर्दनाक मौत

पेड़ की डाल सिर में टकराने से युवक की दर्दनाक मौत

Fri, 31 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पेड़ की डाल सिर में टकराने से  युवक  की  दर्दनाक मौत
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर के पास रतनपुरा ठैंचा मार्ग पर गुरुवार को चलते पिकअप वाहन से पेड़ की डाल सिर में टकराने से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। तटवर्ती ग्राम पंचायत लसरा निवासी विकास पाल उर्फ रामबदन पाल 25 वर्ष पुत्र रामजन्म पाल बृहस्पतिवार को प्रात: लगभग 10:30 बजे ठैचा चट्टी से बीबी पुर निवासी अपने मित्र रामभरोसे चौहान पुत्र लालचंद चौहान के दुकान का फ्रीज पिकअप पर लादकर चला था। लसरा निवासी सुखदेव पाल 24 वर्ष पुत्र महादेव पिकअप चला रहा था। रतनपुरा ठैचा मार्ग से बीबीपुर गांव की तरफ पंचायत भवन के पास सड़क पर लटक रही शीशम के डाल पिकअप पर फ्रीज थाम कर खडुे विकास के सिर में जोरदार टक्कर हो गई, जिसके चलते वह पिकअप में ही गिर गया उसके ऊपर फ्रीज गिर पड़ा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। विकास को लोग सीएचसी जोगापुर लाए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed