{"_id":"5b4f8a354f1c1b46748b5a6f","slug":"21531939381-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन की लापरवाही से हुई फायरिंग की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस प्रशासन की लापरवाही से हुई फायरिंग की घटना
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मझवारा। जिले में जमीनी विवाद के निस्तारण के लिए भले ही श्रावस्ती मॉडल के साथ एंटी भू माफिया टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया। इन टीमों ने कई विवादित मामलों को सुलझाया भी लेकिन ग्राम सभाओं में मौजूद सरकारी जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से टीम विफल रही। पुलिस प्रशासन की इसी तरह की लापरवाही की परिणीति रही कि कोपागंज थाना क्षेत्र के मूंगमास गांव में आठ जुलाई को तथा घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेला सुल्तानपुर गांव में मंगलवार की रात फायरिंग की घटना हुई। इन दोनों घटनाओं ने पुलिस के साथ-साथ राजस्व विभाग की कारगुजारी को उजागर कर दिया है। हालांकि पुलिस फायरिंग जैसी कोई घटना होने से इंकार कर रही है।
घोसी तहसील क्षेत्र के बेला सुल्तानपुर गांव में 11 जुलाई से जमीनी विवाद चल रहा था। इस दौरान एक पक्ष पुलिस के पास भी गया। पुलिस ने पीड़ित को अनसुना कर दिया। इस पर मंगलवार की शाम को मामला गंभीर हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे को मारने के लिए असलहा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। इस दौरान हुई फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल है। दूसरी तरफ पुलिस अपनी कमी छुपाने के लिए एक सिरे से फायरिंग की घटना होनें से इंकार कर दी है। बताते चले मूंगमास गांव में 11 जुलाई से मामला तूल पकड़ा था। बताया जाता है गांव निवासी राकेश कुमार राय के चक औरपीडब्ल्यूडी की सार्वजनिक जमीन से श्रावस्ती मॉडल के तहत कब्जा हटवाने के दौरान पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस के शिथिल पड़ने पर मंगलवार को फायरिंग की घटना हो ही गई। इस मामले में पुलिस व राजस्व विभाग विल्कुल निष्कृय बना हुआ है और किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। इसी तरह से कोपागंज थाना क्षेत्र के मूंगमास गांव में धनंजय राय और राजेंद्र राय के बीच ग्राम समाज की सार्वजनिक पोखरी की जमीन पर बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर विवाद चल रहा। पुलिस प्रशासन के निष्क्रिय रहने से 8 जुलाई को दोनो पक्षों में विवाद बढ गया, इसका परिणाम हुुुआ कि पहले पत्थरबाजी की घटना हुई बाद में फायरिंग के साथ दोनों ने एक दूसरे पर पथराव किया। इस दौरान प्रशांत राय पुत्र सुरेश राय घायल हुए।