फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किराएदारी के विवाद को लेकर मारपीट

किराएदारी के विवाद को लेकर मारपीट

Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
किराएदारी के विवाद को लेकर मारपीट
कोपागंज(मऊ)। थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा मुहल्ले में मंगलवार की रात साढे सात बजे किराएदारी के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल हुए पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ने नामजद किए गए लोगों पर मारने पीटने और छेड़खानी करने का आरोप लगाई है।
विज्ञापन

कोपागंज थाने के दोस्तपुरा मुहल्ला निवासी जयप्रकाश वर्मा चौक से थाने जाने वाले मुख्य मार्ग पर मौजूद स्व. किताबु के मकान में किराए पर दूकान लेकर साड़ी व आभूषण की दूकान किए हैं। मकान मालिक की मौत के बाद उनके पुत्रों से जयप्रकाश का किराए को लेकर विवाद चलता रहा है। मंगलवार की शाम जयप्रकाश किसी कार्य से बाहर गया था। इस दौरान दूकान पर उसकी पत्नी मंजू और पुत्री श्रेया वर्मा मौजूद थी। तभी किराएदारी के विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने दूकान पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर दूकानस्वामी जयप्रकाश वहां पहुंचा। इस दौरान हमलावरों ने उसकी भी पिटाई किया। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। घटना के बाबत जयप्रकाश ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, हमलावर फरार हो गए। पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजी। इस दौरान घायल महिला मंजू की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उेस सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके चलते पीड़ित दूकानदार की पुत्री बुधवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। इसमें श्रेया ने जावेद खां, शारुख, सलीम खां और शमसाद सहित कुल चार लोगों को आरोपित किया है। दर्ज मामले में पीड़िता ने नामजद आरोपियों में छेड़खानी करने का विरोध करने पर प्राण घातक हमला करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed