फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एटीएम का डिटेल पूछ ठगों ने खाते से उड़ाये 25 हजार

एटीएम का डिटेल पूछ ठगों ने खाते से उड़ाये 25 हजार

Thu, 09 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
एटीएम का डिटेल पूछ ठगों ने खाते से उड़ाये 25 हजार
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रसूलपुर निवासी पवन कुमार की मोबाइल पर फोन करके कुछ जालसाजों ने उनके एटीएम का डिटेल पूछकर उनके खाते से 25 हजार रूपये उड़ा दिया।पीड़ित ने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि पवन की स्टेशन रोड पर किराने की दुकान है। 5 मई की शाम को इनके मोबाइल पर फोन आया कि आप अपने खाते तथा एटीएम को बंद कराना चाह रहे हैं तो कृपया उसका विवरण बताएं। पवन कुमार ने अपने खाते तथा एटीएम का नंबर बता दिया। कुछ देर बाद इनके एक्सिस बैंक के खाते से जालसाज ने 25000 हजार रुपये की खरीदारी कर ली गई। जब इनके मोबाइल पर 25 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया तो घबरा गये और तत्काल इसकी सूचना एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक को दिया। बाद में पीड़ित ने 6 मई को पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बताते चलें कि जालसाजों द्वारा आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा हैं जिस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।इस संबंध में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने ऐसी घटना पर आक्रोश जताया है। उन्होंने किराना दुकानदार के रुपये तत्काल वापस कराने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed