फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   52 लाख के गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

52 लाख के गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Sat, 26 Jan 2019 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
52 लाख के गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
मऊ। दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से शुक्रवार को बख्तारगंज पुलिया के पास एक कंटेनर से 13 बोरों में भरा पांच कुंतल साढ़े 17 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की कीमत 52 लाख रुपये बताई जाती है। यह गांजा आसाम से लाया जा रहा था। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता आयोजित करके किया।
विज्ञापन

दक्षिण टोला थानाध्यक्ष भगत सिंह यादव को मुखबिर ने सूचना दी कि कोपागंज की तरफ से आ रहे कंटेनर में काफी मात्रा में गांजा लदा हुआ है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने स्वाट टीम द्वितीय के प्रभारी बीके सिंह के साथ बख्तारगंज पुल के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दिया। इसी बीच एक कंटेनर डांड़ी मोड़ की तरफ से आता हुआ दिखायी दिया। एसपी ने बताया कि नजदीक आने पर पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा तो पुलिस को देखकर वाहन में बैठे व्यक्ति उतरकर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों तस्करों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब वाहनों को चेक किया तो उसमें प्लास्टिक के छोटे- बड़े 13 बोरे मिले। पुलिस ने उन्हें खोला तो उनमें गांजा भरा हुआ मिला। बरामद गांजा पांच कुंतल साढ़े सत्तरह किलो निकला।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि गांजे को आसाम से लाया जा रहा है तथा अलग- अलग स्थानों के लिए इसे बेचने के लिये ले जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए तस्करों में दो आसाम के हैं, जबकि एक कानपुर का और एक इटावा जिले का है। एसपी ने बताया कि कानपुर शहर के सचेंडी थाना के हेतपुर गांव निवासी संजय राठौर पुत्र दिनेश चन्द तथा इटावा जिले के थाना चौबिया के निवासई गांव निवासी अनिल कुमार यादव पुत्र रामनरेश यादव तथा सुदेश सिंघा पुत्र सियावा सिंघा आसाम के उदलगुड़ी जिले के रउता थाने के एकनंग माधव गोवही गांव निवासी हैं, जबकि लखीचन्द प्रसाद पुत्र तुलसी प्रसाद रऊता स्टेशन का निवासी है। एसपी ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत बाजार में लगभग 52 लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री कदापि होने नहीं दी जाएगी। गांजा बरामद करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed