{"_id":"5c4609b5bdec2273a2562820","slug":"201548093877-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हत्यारोपियों सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हलधरपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को दो हत्यारोपियों और पास्को एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के मऊ कुबेर गांव में ससुराल में अपनी सास की तेरही में भाग लेने आए बलिया जनपद निवासी बलिराम गुप्ता 24 पुत्र स्व. नंदलाल की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। शव 12 अक्टूबर 2018 को गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में फंदे से लटकता पाया गया था। पीएम रिपोर्ट के अनुसार उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। मृतक के भाई किशन गुप्ता की तहरीर पर मृतक के साढ़ू बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के निकासी गंाव निवासी बबन गुप्ता पुत्र स्व. राम अवध और गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बरेंद्रा निवासी सुनील गुप्ता पुत्र योगात्मा के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। दोनों हत्यारोपी तभी से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को अलग अलग स्थानों से गिरफतार कर लिया। उधर सरायलखंसी थाने की पुलिस ने बढ़ुआगोदाम के पास से पास्को एक्ट के आरोपी बलिया जिले के उभांव थाने के खैराखास गांव निवासी शैलेश राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। अदालत से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।