{"_id":"5c40b2b2bdec22732854bc83","slug":"201547743922-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान घायल युवक की मौत, तीन पर दर्ज हुआ मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के दौरान घायल युवक की मौत, तीन पर दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव में मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत गुरुवार को आजमगढ़ में एक निजी अस्पताल में हो गई। उधर बेटे की मौत के बाद मृतक के पिता ने गांव के तीन लोगों के विरुद्ध घोसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार, हाजीपुर गांव निवासी रामअवध यादव पुत्र सत्यराम यादव ने आरोप लगाया कि 15 जनवरी को उसका 16 वर्षीय बेटा राजदीप शाम को गांव से बाहर जा रहा था। जहां गांव के शिवकुमार उर्फ सत्येंद्र पुत्र प्रभुनाथ यादव से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गया। जिस पर शिवकुमार यादव उर्फ सत्येंद्र ने लात घुसो से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके चलते उसको काफी चोट आई।पीड़ित के पिता ने जब शिवकुमार की मॉ कुसुम एवं पिता प्रभुनाथ ने जब शिकायत की। लेकिन दोनों ने उसकी बात सुनने के बजाए उसे गालीगलौज कर भगा दिया। उधर मारपीट से घायल युवक को उसने घोसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालात बिगड़ने पर उसे आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान घायल राजदीप की मौत हो गई। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने शिवकुमार उर्फ सत्येन्द्र यादव, पिता प्रभुनाथ, माता कुसुम के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है ।