{"_id":"5c2e4089bdec2256d4376576","slug":"201546535049-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार से लूटा 30 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार से लूटा 30 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वदेशी काटन मिल के सामने गुरुवार की रात आठ बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को तमंचे से भयभीत कर तीस हजार रुपया लूट लिया। घटना के समय पीड़ित दुकानदार घर लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार उसके पास तीस हजार रुपया था। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
लूट का शिकार व्यापारी रामकेर मौर्य सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी इमलिया मुहल्ले का निवासी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा ग्रामीण बैंक के नीचे वह फोटो स्टेट और स्टेशनरी की दुकान खोला है। नित्य की भांति गुरुवार की रात को रामकेर मौर्य दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक स्वदेशी काटन मिल के पास पहुंची, तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे तमंचा सटाकर दिया। साथ ही उसके पास मौजूद कैश बैग छीनकर फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद भयभीत व्यापारी ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी थी।