फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   स्थानांतरित हुआ धन पर नहीं पहुंचा खाते में

स्थानांतरित हुआ धन पर नहीं पहुंचा खाते में

Fri, 23 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
स्थानांतरित हुआ धन पर नहीं पहुंचा खाते में
फतहपुर मंडाव ब्लाक के रमऊपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा का मामला प्रकाश में आया है। योजना के लाभार्थी के खाते में धन भेजा ही नहीं गया। जबकि आनलाइन सूची में धन को अवमुक्त दिखाया गया। जानकारी होने पर लाभार्थी ने आला अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन चार माह बीतने के बाद भी अधिकारी लाभार्थी का टरका रहे। परेशानहाल लाभार्थी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्षेत्र के रमऊपुर गांव में वित्तीय वर्ष 2018-19 के तहत 26 लाभार्थियों का चयन किया गया। विभाग की तरफ से सभी लाभार्थियों के खाते में 1.10 लाख धन भेजा गया। लेकिन लाभार्थी सुमन देवी पत्नी शंभू चौहान के खाते में 1.10 लाख रूपया नहीं आया। जबकि आनलाइन सूची में आहरित दिखा दिया गया। लाभार्थी को जब मामले की जानकारी हुई तो ब्लाक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया। शिकायत की सुनवाई न होने से परेशान लाभार्थी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान ऊषा यादव का कहना है कि लाभार्थी द्वारा गलत खाता दिए जाने के कारण समस्या आई है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, लेकिन प्रधानमंत्री आवास से संबंधित कार्य ग्राम्य विकास विभाग लखनऊ से होता है। इस मामले में विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed