{"_id":"6a9ad218068fcdca4804aee2","slug":"shots-fired-in-the-air-due-to-old-enmity-three-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153395-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुरानी रंजिश में की हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुरानी रंजिश में की हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
-वजीरपुर की जेजे कॉलोनी की घटना, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की कर रही है छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
वजीरपुर स्थित जेजे कॉलोनी में बस स्टैंड के पास हवा में गोलीबारी में भारत नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सचिन, अभिषेक उर्फ मलिंगा और नीरज उर्फ थापा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान सचिन ने हवा में गोली चलाई थी। पुलिस आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 2 सितंबर की देर रात ई ब्लॉक जेजे कॉलोनी वजीरपुर स्थित 115 बस स्टैंड के पास गोलीबारी की सूचना मिली थी।