फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news:Farmer Shot Dead in Bihar’s Lakhisarai, Father Was Killed Three Months Ago

बिहार में किसान की हत्या: पांच नकाबपोश बदमाशों ने सिर में मारी गोली, तीन महीने पहले पिता की भी हुई थी हत्या

Fri, 04 Sep 2026 07:20 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 07:20 PM IST
सार

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव से सटे बहियार में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घास लेकर लौट रहे किसान मंटू यादव (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, पांच नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेरकर दो गोलियां मारी।  पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar news:Farmer Shot Dead in Bihar’s Lakhisarai, Father Was Killed Three Months Ago
दिनदहाड़े किसान मंटू यादव (45) की हत्या की गई है।

विस्तार

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श लक्ष्मीपुर गांव से सटे बहियार में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे दिनदहाड़े किसान मंटू यादव (45) की हत्या की गई है। बहियार में पहले से घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने मंटू यादव को गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि उन्हें दो गोलियां लगीं, जिसमें एक सिर और दूसरी पीठ में लगी। गोली लगते ही मंटू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद गांव में दहशत और परिजनों में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन


एक बोझा घर रखने के बाद दोबारा घास लेने गए थे मंटू
मृतक की पत्नी प्रीति देवी के अनुसार, मंटू सुबह खेत से पशुओं के लिए घास का एक बोझा लेकर घर पहुंचे थे। घास रखने के बाद वह दूसरा बोझा लेने के लिए दोबारा बहियार चले गए। अपने खेत से करीब 100 मीटर आगे बढ़ने पर पहले से घात लगाए पांच की संख्या में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। सिर और पीठ में दो गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, उस समय बहियार में घास काट रही कुछ महिलाओं ने भी पांच नकाबपोश बदमाशों को मंटू को घेरकर गोली मारते और वहां से भागते देखा।हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

तीन महीने पहले पिता की भी हुई थी हत्या
मंटू की हत्या के बाद परिजनों ने इसे पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा है। पत्नी प्रीति देवी ने गांव के ही जुलमधारी यादव व उनके परिवार से पुरानी दुश्मनी की बात कही है। परिजनों के अनुसार, करीब तीन महीने पहले मंटू के पिता की भी बथान पर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में कुछ लोगों को नामजद किया गया था। परिवार का आरोप है कि पिता की हत्या में नामजद लोगों ने ही साजिश रचकर मंटू की हत्या कराई है।

मृतक के भाई ने दावा किया कि पिछले चार-पांच दिनों से कुछ लोग मंटू की हत्या की फिराक में थे। परिवार ने चंदन यादव, राजेश कुमार ओझा और रौशन कुमार समेत कुछ अन्य लोगों पर भी संदेह जताया है। परिजनों का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले रौशन कुमार को कुछ अन्य लड़के के साथ बाइक से बहियार की ओर जाते दिखे थे। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस ने अभी पुष्टि नही की है।

पति को समझाती थी, इन लोगों के खिलाफ कुछ नहीं बोलें
प्रीति देवी ने बताया कि उनके पति गांव के कुछ लोगों के गलत आचरण का विरोध करते थे। उन्होंने कहा, “मैं अपने पति को हमेशा समझाती थी कि इन लोगों के खिलाफ कुछ मत बोलिए और ऐसे विवादों से दूर रहिए।” उन्होंने कुछ लोगों पर हत्या में शामिल होने का संदेह जताया है। परिजनों के मुताबिक, मंटू ने कुछ वर्षों से गलत संगत छोड़ सीधा-साधा बनकर अपने परिवार के साथ खुशी से जिंदगी जी रहे थे।

2006 के हत्याकांड की भी हो रही चर्चा
मंटू यादव की हत्या को लेकर गांव में वर्ष 2006 के एक दफादार हत्याकांड की चर्चा भी हो रही है। ग्रामीणों के बीच यह बात कही जा रही है कि उस हत्याकांड में मंटू यादव का नाम सामने आया था और उसी रंजिश में उसकी हत्या की गई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने इस पहलू की पुष्टि नहीं की है। पुलिस जांच में मृतक के पुराने विवाद और आपराधिक इतिहास को भी शामिल किए जाने की बात कही गई है।

एफएसएल ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही बड़हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया। वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और खून के धब्बे, मिट्टी समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है।


ये भी पढ़ें- ‘धरती पकड़’ की अंतिम विदाई: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ चुनाव लड़कर बटोरी थी सुर्खियां

आवेदन मिलते ही दर्ज होगी प्राथमिकी : एसपी
लखीसराय एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी ने कहा कि मृतक का पूर्व में अपराध से संबंध रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed