फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram-Delhi traffic affected by waterlogging in Delhi; police issue advisory

संशोधित : दिल्ली में जलभराव से गुरुग्राम-दिल्ली यातायात प्रभावित, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
जलभराव- भाग- 2
विज्ञापन


संशोधित..


- बारिश के दौरान यातायात पुलिस ने संभाली व्यवस्था, सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बारिश के कारण दिल्ली में शिव मूर्ति चौक के पास अत्यधिक जलभराव हो गया है। इससे गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात पर भारी दबाव बढ़ गया। इस दौरान वाहन चालकों की सुरक्षा और यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है।

गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को इफको चौक से यू-टर्न लेने को कहा गया है। उन्हें एमजी रोड सड़क मार्ग का उपयोग करते हुए आया नगर बॉर्डर दिल्ली के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। दिल्ली हवाई अड्डा जाने वाले वाहन चालकों को द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। गुरुग्राम यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी आज हुई बारिश के दौरान प्रमुख यातायात बिंदुओं, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। यातायात पुलिस ने एनएच-48, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड, एमजी रोड, इफको चौक, शंकर चौक, माता मंदिर रोड, ओल्ड दिल्ली गुरुग्राम रोड और सेक्टर 4/7 चौक सहित शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी। जलभराव संभावित स्थानों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। नियंत्रण कक्ष, सीसीटीवी कैमरों और फील्ड स्टाफ के माध्यम से शहर की यातायात स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। ।
विज्ञापन


वाहन चालकों से अपील
पुलिस ने वाहन चालकों से विशेष अपील की है। बारिश के दौरान वाहन धीमी और सुरक्षित गति से चलाएं। पर्याप्त दूरी बनाए रखें और जलभराव वाले स्थानों पर सावधानी बरतें। यातायात नियमों का पालन करते हुए यातायात पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed