{"_id":"5be7279bbdec2269bf7d7e0a","slug":"201541875611-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुतूबपुर केरमा के पास शुक्रवार की रात नौ बजे रेलवे क्रॉसिंग पर बंद रेलवे फाटक को पहले पार करने को लेकर दो बाइक सवारों में विवाद हो गया। फाटक पार कर लेने के बाद आधा किलोमीटर आगे जाकर खड़े बाइक सवारों ने पीछे से जा रहे बाइक सवार को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। गोली युवक की जांघ में लगी। घायल को आजमगढ़ में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सरेशाम व्यस्त रोड पर घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। इस मामले में घायल की ओर से समाचार देने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
शाहगंज मऊ रेल मार्ग पर मऊ की ओर से सवारी गाड़ी शाहगंज की ओर जा रही थी। इसलिए मुहम्मदाबाद गोहना से पश्चिम तरफ कुतूबपुर के निकट स्थित रेलवे क्रासिंग का फाटक रात नौ बजे गेटमैन ने बंद कर रखा था। ट्रेन आने में समय था, इसलिए लोग बंद फाटक से निकल रहे थे। ज्ञानचंद भी अपनी बाइक नीचे से निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक भी अपनी बाइक नीचे से निकालने लगे। पहले बाइक निकालने को लेकर दोनों मोटरसाइकिलों के सवार युवकों में विवाद बढ़ गया, कहासुनी के बाद मनबढ़ों ने ज्ञानचंद के साथ मारपीट भी की। कहासुनी के बाद तीनों युवकों ने नीचे से बाइक निकालकर फाटक पार किया और आगे बढ़कर रुक गए। इधर पीछे से ज्ञानचंद भी फाटक पार कर आगे बढ़ा। ज्ञानचंद ज्यों ही लगभग आधा किलोमीटर आगे गया। पहले से ही रोड पर खड़े बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने तमंचे से गोली चला दी, गोली ज्ञानचंद (35) के जांघ में लगी। गोली लगते ही ज्ञानचंद सड़क पर गिरकर चिल्लाने लगा। किसी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया। घायल की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। घायल का इलाज आजमगढ़ एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना के बाबत पुलिस उपाधीक्षक मुहम्दाबाद गोहना राजकुमार का कहना है कि घायल की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।