फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   50 हजार का फुटकर करने के नाम पर पेट्रोलपंप संचालक से ठगी

50 हजार का फुटकर करने के नाम पर पेट्रोलपंप संचालक से ठगी

Thu, 12 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
50 हजार का फुटकर करने के नाम पर पेट्रोलपंप संचालक से ठगी
कोपागंज। थाना क्षेत्र के लाडनपुर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर बुधवार की दोपहर लूट की सुचना पर पुलिस हलाकान रही। मौके पर पहुंची पुलिस को लूट के बजाए रुपए में हेराफेरी का मामला निकला। पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए दो कर्मचारियों को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।
विज्ञापन

लाडनपुर स्थित पेट्रोलपंप पर बुधवार दो बाइक सवार चार युवक आए। जहां पेट्रोल डलवाने के बाद कर्मचारियों से 50 हजार का रुपए का खुदरा कराने की बात कही। जिस पर पेट्रोल पंप मालिक के मना करने के बावजूद पेट्रोलपंप के कर्मचारी मुलायम यादव द्वारा कैश बाक्स से सौ- सौ की पांच गड्डिया निकाल कर युवक को दे दिया। जब दो घंटे बाद मालिक द्वारा उक्त कैश बॉक्स से रूपये का मिलान किया तो चालीस हजार रुपया कम मिला। उक्त व्यक्तियों द्वारा दिए गए रुपयों को मिलाया तो दो दो हजार की चार नोट व सौ सौ बीस नोट ही थे। युवकों ने सौ -सौं रुपयों के नोटों के ऊपर दो दो हजार के नोट लगे हुए थे। पेट्रोल पंप मालिक द्वारा इसे लूट की घटना बताते हुए तत्काल पुलिस को सुचना दी गयी। क्षेत्राधिकारी घोसी अनिल कुमार और कोतवाल कोपागंज आर के द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां मामले की छानबीन करने के साथ कर्मचारी मुलायम और दारा को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed