{"_id":"5cab95b6bdec22145c46f056","slug":"191554748854-mau-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में लूट का नहीं हो सका खुलासा, सकते में है क्षेत्र के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मऊ में लूट का नहीं हो सका खुलासा, सकते में है क्षेत्र के लोग
Wed, 10 Apr 2019 10:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ पुलिस बूथ से कुछ ही दूरी पर सोमवार की सुबह दिनदहाड़े पेट्रोल पंप संचालक के बेटे से हुई 18 लाख की लूट से बाजार के लोग सकते में है। घटना ने जहां दोहरीघाट पुलिस की पोल को खोलकर रख दिया, वहीं घटना से मऊ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन खासा नाराज है। लोगों की मानें तो बाजार में कई अपराधिक घटनाएं हुई, लेकिन लूट की यह पहली घटना है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
भौगोलिक दृष्टि से दोहरीघाट बाजार के उत्तर तरफ घाघरा नदी तथा नदी के बाद गोरखपुर जिला है, बाजार से दक्षिण तरफ चलने पर एक रास्ता मऊ होते हुए वाराणसी तो दूसरा आजमगढ होते हुए वाराणसी या फिर इलाहाबाद जाता है। इस मार्ग से हमेशा गैर जनपद के लोगों का आना जाना रहता है।
विज्ञापन
इसके कारण बाजार में आने वाले व्यक्तियों में कौन संदिग्ध है, पता नहीं चल पाता। इसका लाभ उठाते हुए सोमवार की सुबह बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस बूथ के सामने हुई घटना से पूरे बाजार के लोग सकते में आ गए। बाजार निवासी और पेट्रोल पंप मालिक जेपी तिवारी ने बताया कि बाजार में पहली बार ऐसी घटना हुई है। जिससे लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि पुलिस बूथ के पास हुई इस घटना से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा होने लगी है। उपाध्यक्ष पारसनाथ साहू ने कहा कि बेखौफ हो कर बदमाशो ने सोमवार को लूट की घटना को अंजाम दिया है। इससे जिला पुलिस के साथ साथ दोहरीघाट थाने की पुलिस के चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दावे की पोल खुल गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लूटकांड का खुलासा करने की मांग किया।
पेट्रोलियम एसोसिएशन में नाराजगी
दोहरीघाट बाजार में सोमवार की सुबह पेट्रोल पंप करोबारी पुत्र को गोली मारकर हुई 18 लाख की लूट की घटना से जहां एक तरफ व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। वही व्यापार मंडल ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग किया। मऊ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने घटना की निंदा कर प्रशासन की लापरवाही पर आक्रोश जताया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएल त्रिपाठी और सदस्य आनंद सिंह ने बताया कि घटना के बाबत एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर से मिलेगा और उनसे पेट्रोलियम कारोबारियों की सुरक्षा और घटना के खुलासे की मांग करेगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएल त्रिपाठी और सदस्य आनंद सिंह ने बताया कि घटना के बाबत एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर से मिलेगा और उनसे पेट्रोलियम कारोबारियों की सुरक्षा और घटना के खुलासे की मांग करेगा।