फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कट रहा पेड़ मजदूर पर गिरा, मौत

कट रहा पेड़ मजदूर पर गिरा, मौत

Tue, 05 Feb 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
कट रहा पेड़ मजदूर पर गिरा, मौत
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के बेलौझा गांव में सोमवार की सुबह अवैध तरीके से काटे जा रहे पेड़ के गिरने से उसमें दबकर मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके से भाग रहे ठेकेदार को ग्रामीणों ने दबोचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाने के खालिसपुर गांव निवासी नईम और अंसारुल हक पेड़ खरीदने और बेचने का काम करते है। बीते दिनों दोनों ने बिझौली निवासी ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव से महुआ का पेड़ खरीदा था। सोमवार को बिना परमीशन लिए ही दोनों ठेकेेदार पेड़ को कटवा रहे थे। हलधरपुर थाने के अरदौना गांव निवासी मजदूर पतई राम उर्फ राम नरायन राम 55 पेड़ काट रहा था। मौके पर नईम मौजूद था। बताया जाता है पेड़ कटाई के दौरान हुई लापरवाही से एक बारगी पूरा पेड़ गिर गया। पेड़ काट रहा मजदूर पतई राम पेेड़ के नीचे दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौका देखकर ठेकेदार नईम अख्तर भागने लगा। जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही ठेकेदार को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पेड़ के स्वामी और प्रधान बेलौझा अमरनाथ यादव ने बताया कि उन्होंने 96 हजार रुपये में पेड़ को नईम और अंसारुल को बेचा था। दोनों ने पेड़ कटवाने के लिए वन विभाग से अनुमति ली थी या नहीह ंवह नहीं जानते। दूसरी तरफ पुलिस की पूछताछ में नईम ने बताया कि वह स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से पेड़ कटवा रहा था, जबकि अनुमति के लिए उसने आवेदन दे रखा था।
विज्ञापन

पेड़ काटने के लिए कोई आवेदन नहीं किया गया था। मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। पेड़ स्वामी के साथ ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ विभाग के वन रक्षक सहित अन्य से स्पष्टीकरण भी मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय विश्वाल, प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed