फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अनियंत्रित कार पलटी, दो लोग घायल

अनियंत्रित कार पलटी, दो लोग घायल

Sun, 03 Feb 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार पलटी, दो लोग घायल
फतहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के गुरूमहा गांव के पास रविवार कर भोर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेेत्र के गाईगोवा गांव निवासी बृजेश सिंह पटेल (32) पुत्र चुन्नी लाल अपने साथी के साथ रविवार की भोर करीब तीन बजे कार से वापस गांव लौट रहे थे। अभी वह गुरुमहा गांव के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। राहगीरों ने जैसे-तैसे कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फतहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं घायल बृजेश सिंह पटेल को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed