{"_id":"5bbb8cb5867a55282702a881","slug":"191539017909-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में दो पक्ष हुए आमने सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में दो पक्ष हुए आमने सामने
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरावं गांव में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ही पक्षों से जमकर लाठी डंडे, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार चलाये गये। जिसमें दोनों पक्षों से 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
राजेंद्र का अपने गांव निवासी गोविंद से कई दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों पक्षों के लोग इसी जमीन के विवाद को लेकर आमने सामने हो गये। विवाद कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे, गडांसा और ईंट-पत्थर लेकर एक दूसरे पर टूट पडे़। इस मारपीट में एक पक्ष से गोविंद, उर्मिला, वीरेंद्र, अर्जुन, नीलम, प्रियंका, भरत राम, सोचन और दूसरे पक्ष से राजेंद्र, अनंत, मुन्नी, ऊषा, संजय, बलिराम, मुकेश, संतोष, श्रीराम, चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। डाक्टरों ने एक पक्ष के राजेंद्र, अनंत, बलिराम, ऊषा, मुन्नी, मुकेश की गंभीर हालत को देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।