फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   वृद्घ की हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

वृद्घ की हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Fri, 05 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
वृद्घ की हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
मधुबन थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में 30 सितंबर को वृद्घ दंपती पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दबोचा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी विनोद यादव पुत्र सतिराम यादव आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार बीते 30 सितंबर की रात आरोपी अपने साथियों के संग मधुबन थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में रहने वाले वृद्घ दंपत्ति पर हमला किया था। इस दौरान चाकू के वार से घायल हुए नारायन 65 की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संपत्ति देवी का अभी भी उपचार चल रहा।
विज्ञापन

मृत नारायन मूलरुप से दोहरीघाट थाना क्षेत्र के लोकौली गांव का निवासी था। कोई संतान न होने के कारण तथा गिरफ्तार हत्यारोपी के दबाव से आजिज होकर नारायन अपनी पत्नी के संग मधुबन थाने के हैबतपुर गांव में किराए का मकान लेकर रहता था। गिरफ्तार आरोपी विनोद ने पुलिस को बताया कि उसके पिता और मृत नारायन एक ही साथ कोलकाता में मौजूद चटकल कंपनी में काम करते थे। नारायन के कोई संतान नहीं था, इसके कारण वो लोग उसे लड़का बनाकर उसके नाम अपनी संपत्ति का लालच देने लगे। बाद में उनकी नियत बदल गई । इससे परेशान होकर विनोद ने तीस सितंबर को उन पर हमला किया। सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा। इस दौरान थाने में दर्ज मामले में उसका चालान कर जेल भजने के लिए उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed