फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   केस से नाम निकालने में जुटे अज्ञात उपद्रवी

केस से नाम निकालने में जुटे अज्ञात उपद्रवी

Wed, 03 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
केस से नाम निकालने में जुटे अज्ञात उपद्रवी
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुहवामोड़ विजयगढ़ में 27 सितंबर को निजी बस के धक्के से घायल टेंपो सवार दो स्कूली बच्चों अखिलेश और रीतेश की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती अभी भी वे दोनों बच्चे खतरे से बाहर नहीं आ सके हैं। दो अधिकारी उन बच्चों की देख रेख के लिए तैनात किए गए हैं। इधर उपद्रव में शामिल 13 नामजद आरोपियों में मुख्य आरोपी को पुलिस एक हफ्ते बाद तक पुलिस गिरफ्तार कर पाने में नाकाम है। तीन मुकदमों में आरोपी बनाए गए नौ सौ लोगों की पहचान करने में पुलिस दिन रात एक किए हुए है। जबकि अज्ञात उपद्रवी एफआईआर से अपने नाम निकलवाने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन

भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो कई ऐसे लोग भी नाम निकलवाने की जुगत में लगे हैं, जिनकी गतिविधियां पुलिस के वीडियो में दिख रही हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उपद्रव का मुख्य सूत्रधार को भी गिरफ्त में ले पाने में पुलिस सात दिन बाद तक नाकाम है। इसके चलते लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं। उपद्रव में जिन 13 आरोपियों को नामजद किया गया है उनमें से भी महज चार को पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। हालांकि इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी उपद्रवियों का नाम निकालने के आरोप सर्वथा मिथ्या हैं। पुलिस सभी आरोपियों की पहचान कर रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। कहा कि नाम निकालने की अगर ऐसी शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
एक हफ्ते से बंद है विद्यालय
मऊ। उपद्रव के बाद से ही डीडी पब्लिक स्कूल बंद चल रहा है। हफ्तेभर से बंद विद्यालय कब खुलेगा, यह अभी अनिश्चित है। अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं। लेकिन विद्यालय प्रबंधन अभी स्कूल खोलने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। वैसे प्रबंधक परशुराम भारद्वाज का कहना है कि वह अभी घायल बच्चों के इलाज पर ध्यान दे रहे हैं। जब बच्चों की हालत में कुछ सुधार दिखने लगेगा तो स्कूल खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed