{"_id":"5b50df3c4f1c1b36748b5d32","slug":"191532026684-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। मधुबन कोतवाली क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में बुधवार की रात सेंध लगाकर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। गुरुवार को दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार निवासी पप्पू स्वर्णकार की बाजार में ही पप्पू स्वर्णकार ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। बुधवार की रात शातिर चोरों ने सेंध लगाकर दुकान का दीवार काटकर आभूषण की दुकान के अंदर घुसे और शो केश में रखे सोने व चांदी के जेवरात पार कर दिए। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे पप्पू दुकान खोला तो शो केश टूटा देख दंग रह गया। कुछ देर बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को खबर दी। चोरी की जानकारी मिलने पर व्यापारियों का जमावड़ा लग गया। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखा करीब एक लाख मूल्य का आभूषण चोरी कर ले गए। दुकानदार ने कोतवाली में चोरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दी।