{"_id":"5b425a3d4f1c1b02278b52b1","slug":"191531075133-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से नकदी समेत दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से नकदी समेत दो लाख की चोरी
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रानीपुर। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में शनिवार की रात एक व्यक्ति के मकान में दचोरों ने दो लाख रुपए के जेवरात समेत नकदी चुरा ली। घटना की जानकारी रात में ही परिवार वालों को हो गई। गृह स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
गांव के लल्लन चौहान पुत्र स्व.नन्हक शनिवार की रात में भीषण गर्मी के चलते छत पर सो रहा था और उसके परिजन मकान के बाहर सो रहे थे। मकान के मुुख्य दरवाजे पर बाहर से सिटकनी बंद थी। रात में चोर बाहर से बंद कुंडी खोलकर अंदर घुसे और कमरे में बंद ताले को तोड़कर बक्सा उठा ले गए। बक्से में सोने के नौ थान सोने और एक थान चांदी के आभूषण तथा सात सौ रुपये नगद रुपये रखे हुए थे। भोर में एक औरत की नींद खुली तो दरवाजा खुला देख चौंक पड़ी। अंदर जाकर देखा तो एक बक्सा गायब था। रात में ही परिवार वालों ने पड़ोसियों की मदद से आसपास तलाश किया लेकिन चोरों का पता नहीं चला। चोरों ने टूटा बक्सा गांव से कुछ दूरी पर स्थित चौकड़ी के ताल में फेंक दिया था। सुबह गांव वालों ने टूटा बक्सा देखकर लल्लन को सूचना दी। लल्लन ने बताया कि दो लाख रुपए की चोरी हुई है। सीओ राजकुमार का कहना है कि चोरी की घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।