{"_id":"5c2f8d71bdec22571b3c2dc2","slug":"181546620273-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक और असलहा सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक और असलहा सहित एक गिरफ्तार
विज्ञापन
रानीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस काझा तिराहे पर बृहस्पतिवार की आधी रात में बबुआपुर तिराहे से एक व्यक्ति के चोरी की बाइक और असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष को मुखबिर ने सूचना दिया कि एक संदिग्ध व्यक्ति किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मोटरसाइकिल से रेकवारेडीह की तरफ से आ रहा है।
पुलिस ने बबुआ पुर तिराहे पर घेरेबंदी कर दी। इसी बीच बाइक से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया पुलिस ने उसे रोका । उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति का नाम मंजीत यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी गजेंद्र पुर थाना सरालंखसी है। पुलिस के अनुसार बरामद बाइक एक साल पहले डुमरांव मोड़ से चुराया था । पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।