{"_id":"5bd7398bbdec2269952dbf8d","slug":"181540831627-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कई अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने कई अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन पर दोहरीघाट थाने की पुलिस ने दुर्गम देवारा क्षेत्र में सोमवार को अवैध रूप से चल रही कई कचिया शराब भट्ठियों पर छापेमारी की। पुलिस को इन स्थानों पर भारी मात्रा में लहन और तैयार की गई अवैध शराब मिली। साथ ही पुलिस ने दो को पकड़ लिया। पुलिस ने शराब भट्ठियों और उपकरणों को नष्ट कर दिया।
पुलिस ने घाघरा नदी के बीच बने टापू पर सोमवार को कई संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे। इन स्थानों पर 230 लीटर अवैध शराब मिली। इसके अलावा तीन ड्रमों में भरी 760 लीटर लहन को नष्ट कर दिया। पुलिस ने रसूलपुर मोर्चा निवासी राम समुझ यादव पुत्र नाथ एवं संजय यादव पुत्र नारायण यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस बाबत सीओ नंदलाल का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। ब्यूरो