फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दूसरे पक्ष की तहरीर पर 16 लोगों के विरुद्ध मुकदमा

दूसरे पक्ष की तहरीर पर 16 लोगों के विरुद्ध मुकदमा

Thu, 12 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दूसरे पक्ष की तहरीर पर 16 लोगों के विरुद्ध मुकदमा
मझवारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मूंगमास में रविवार को हुए मारपीट, कथित फायरिंग और पत्थरबाजी के मामले में दूसरे पक्ष के राजेंद्र राय की तहरीर पर कोपागंज थाने की पुलिस ने 12 नामजद सहित कुल 16 लोगों पर गंभीर धाराओं में बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले सहित कई प्रकरणों को लेकर दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ घोसी अनिल कुमार व एसओ कोपागंज रामकृष्ण द्विवेदी के साथ घटन स्थल का दौरा करके विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

घोसी तहसील के कोपागंज थाना अंतर्गत क्षेत्र के ग्रामसभा मूंग मास में रविवार को एक विवादित पोखरे को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें एक पक्ष के प्रशांत राय को गंभीर चोटें आई थी। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पत्थरबाजी और फायरिंग के मामले में दूसरे पक्ष के राजेंद्र राय ने 12 नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। अधिवक्ता धनंजय राय के पिता राजेंद्र राय द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि मैं रविवार की सुबह आठ बजे अपने दरवाजे पर बैठा था कि अचानक पांच बाइक पर सवार 12 से 14 लोग दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। इन लोगों ने राजेंद्र राय और उनके लड़कों धनंजय और प्रशांत को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने लगे। धनंजय ने छत पर भागकर जान बचाई और आत्मरक्षा में ईंट चलाने लगा जिसमें से एक ईंट प्रशांत राय पुत्र सुरेश राय के मुंह पर जाकर लगी जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद अविनाश राय पुत्र राजेंद्र राय, वृजेश राय पुत्र राजेश राय, धनंजय राय पुत्र हरिहर राय, देवेश राय पुत्र शिवनारायण राय, शिवनारायण राय पुत्र रामशरण राय, अनंत राय पुत्र जगदीश राय, सुनील राय पुत्र पारस राय, शैलेश राय पुत्र वंशनारायण राय, सुरेश राय पुत्र हरिहर राय, उमेश राय पुत्र वंशनारायण राय समेत दस नामजद और चार अज्ञात लोग घर में घुसकर मारपीट किए और भागते समय हमारी पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ले गए। भागते समय आरोपियों की एक बाइक हमारे दरवाजे पर छूट गई जिसे पुलिस ने बाद में बरामद किया। राजेंद्र राय की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त 12 नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed