{"_id":"5b2d3f3e4f1c1b694d8b7e58","slug":"181529691966-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरे में डूबने से युवक की मौत
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर । मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनिया पार स्थित एक पोखरे में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे की है। मौत की सूचना मिलते युवक के घर का माहौल गमगीन हो गया।
कोतवाली के अंसार नगर खैराबाद गांव निवासी अबू जैद पुत्र कमरुजमा अपने कुछ साथियों के साथ बनियापार स्थित पोखरे में नहाने गया था।साथियों को नहाता देख अबू जैद भी पोखरे में नहाने के लिए उतर गया। नहाते नहाते अबू जैद गहरे पानी में चला गया। चूंकि पोखरा गहरा था और अबू जैद को तैरना नहीं आता था। जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। उधर अपनी मस्ती में नहा रहे उसके साथियों की नजर उस पर नहीं पड़ी। काफी देर बाद अबू जैद के नहीं दिखाई पड़ने पर उसके साथियों को उसके डूबने की आशंका हुई। उसके साथी पोखरे में ही खोजने लगे।धीरे धीरे लोगो की भीड़ वहां इकट्ठा होने लगी और लगभग दो घंटे बाद युवक का शव बड़ी मशक्कत के बाद मिला। शव मिलने के बाद भी परिजनों में यह उम्मीद थी कि हो सकता है कि अभी यह जिन्दा हो। युवका को उसके परिवार वाले को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना लाये जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।