{"_id":"5a8487cc4f1c1bd34b8b8bd9","slug":"181518634956-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के डांडी मतलूपुर बाई पास मार्ग पर रेवरी डीह गांव के पास बुधवार की शाम को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान युवक हेलमेट का प्रयोग नहीं किया था। इस दौरान उसके सिर में लगी चोट उसकी मौत का कारण बनी। साथ ही हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, ट्रक को कब्जे में लेकर थाने गई।
मृत बाइक सवार युवक दीपक कुमार पांडेय 25 पुत्र राजकुमार पांडेेेेय घोसी थाना क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ले का निवासी था। वह बाइक से अपने नाना के घर अकबरपुर गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान जैसे ही उसकी बाइक डाड़ी मोड़ पर रेवरीडीह गांव के समीप पहुंची, तभी ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक ट्रक से टकराया। साथ ही उसकी बाइक ट्रक में फंस गई। इस दौरान बाइक ट्रक में फंस कर दूर तक घिसटता चली गई। घटना के बाद वहां काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक की पहचान काफी देर तक नहीं हो पाई। इसे लेकर पुलिस काफी देर तक परेशान रही। काफी समय बाद मृतक की पहचान हो पाई। इस दौरान पता चला कि युवक दीपक घोसी थाने के काजीपुरा मुहल्ला निवासी राजकुमार पांडेय का पुत्र थास। पुलिस के सूचना देने पर परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्य शव से लिपटकर रोने लगें। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। घोसी संवाददाता के अनुसार दीपक की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। युवक की मौत सुनते ही दीपक की मां पदमावती , दादी तारा और छोटा भाई रवि रो रोकर बोहाल हो गए।