चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के औसतपुर गांव के पास मंगलवार को पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक टाटा मैजिक को रोक लिया। पुलिस ने टाटा मैजिक के अंदर तलाशी ली तो उसमें 20 पेटी शराब तथा 18 पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने टाटा मैजिक तथा शराब की पेटियों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक सहित चारों आरोपित का पुलिस ने चालान कर दिया।
लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। इसको लेकर पुलिस वाहनों की कड़ी चेकिग कर रही है। मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग स्थित औसतपुर गांव के पास बैरियर पर संदिग्धों व वाहनों की चेकिग कर रही थी। इस बीच पुलिस को एक टाटा मैजिक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान टाटा मैजिक से पुलिस को देशी शराब की 20 पेटियां तथा बीयर की 18 पेटिया बरामद हुई। पुलिस ने चालक सहित चार लोगों को शराब के साथ पकड़ा। पकड़े गए शराब तस्करों की शिनाख्त हरीद्वार के ज्वालापुर गांव निवासी प्रद्युमन दरोगा पुत्र घनश्याम दास तथा महेश कौशिक पुत्र भीखा राम और हरीद्वार के कनघल निवासी संजय वर्मा पुत्र रमेश के रूप में हुई। वहीं मैजिक चालक की शिनाख्त वीरेंद्र यादव पुत्र कुल्होहर चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मोलनागंज के रूप में हुई। तस्करों ने बताया कि वो शराब की खेप गाजीपुर से लेकर हरीद्वार को जा रहे थे।