फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीजे पर डांस को लेकर विवाद के बाद मारपीट , आठ घायल

डीजे पर डांस को लेकर विवाद के बाद मारपीट , आठ घायल

Wed, 20 Feb 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
डीजे पर डांस को लेकर विवाद के बाद मारपीट , आठ घायल
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर हरिजन बस्ती में मंगलवार की रात डीजे पर डांस के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के साथ ही पत्थर फेंके। उधर, गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को आरोपित करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मीरपुर हरिजन बस्ती में मंगलवार को संत रविदास की जयंती समारोह पर डीजे पर डांस हो रहा था। कार्यक्रम में शामिल गांव के ही राजा पुत्र रामभवन ने डीजे बंद करा दिया। जिससे बृजेश पुत्र रामानंद, सोनू पुत्र श्यामलाल नाराज हो गए, साथ ही डीजे को पुन: चालू कराने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जो कि देखते-देखते विवाद में बदल गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने के साथ एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। जिसमें दोनों पक्ष से रामभवन पुत्र महजू, राजा पुत्र रामभवन, गोलू पुत्र रामभवन, सविता पत्नी रामभवन, ज्योति पत्नी राजा, रामकवल पुत्र रामधनी, पूनम पत्नी संतोष घायल हो गये। गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची 100 डायल ने सभी घायलों को मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी में भर्ती कराया। बुधवार को पुलिस ने एक पक्ष की सबिता की तहरीर पर पिंटू समेत चार तथा दूसरे पक्ष से रामविनय की तहरीर पर रामभवन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed