{"_id":"5c51f58dbdec224be317e59d","slug":"171548875149-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वरासत कराकर दूसरे को बेंच दिया जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मौजा देवपुर देवसीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर गांव के दूसरी जाति के एक व्यक्ति ने अपने नाम वरासत करा लिया। इसके बाद भू माफिया ने उस जमीन को जजौली गांव की एक महिला को बेंच दिया।जब इसकी जानकारी जीवित भू स्वामी को हुई तो उसने तहसीलदार के न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर इसे दुरुस्त करने की गुहार लगाया।यह प्रकरण पूरे तहसील क्षेत्र में चर्चाओं में है। बता दें कि देवपुर देवसीपुर निवासी अछैवर और अलगू साहनी पुत्रगण राजधारी साहनी की गांव के कई बीघे जमीन है। इसमें अछैवर की मृत्यु हो गई है और उसका भाई अलगू जीवित है। लेकिन गांव के लेखपाल ने दिसंबर 2018 में अक्षैवर और अलगू को मृत दिखाकर दूसरी जाति एक व्यक्ति के नाम उनकी सारी जमीन राजस्व अभिलेखों में बतौर वारिस अंकित कर दिया। 19 जनवरी 2019 को राजेश साहनी पुत्र अछैवर द्वारा खतौनी निकालने तहसील गया तो उसे इसकी जानकारी हुई। उसने यह बात अपने चाचा अलगू को भी बताया। राजेश नेसक्रियता बरतते हुए आपत्ति किया तो उसके मृत पिता के स्थान पर राजेश ,उसके भाई रमेश और उसकी मां दौपदी का नाम बतौर वारिस दर्ज कर दिया गया लेकिन जीवित अलगू की फर्जी वरासत को उसी तरह छोड़ दिया गया। बाद में अलगू ने भी एक अधिवक्ता के माध्यम से मंगलवार को तहसीलदार न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। लेकिन बुधवार को अलगू के अधिवक्ता ने राजस्व अभिलेखों की छान बीन किया तो पता चलाकि अलगूू के हिस्से की जमीन को वरासत कराने वाले व्यक्ति ने16 जनवरी 2019 को किसी रंभा नामक महिला को बेंच दिया है। इस बावत उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह का कहना है कि लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।