फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   धोखाधड़ी के शिकार महिला सहित दो ने दिया तहरीर

धोखाधड़ी के शिकार महिला सहित दो ने दिया तहरीर

Sun, 27 Jan 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के शिकार महिला सहित दो ने दिया तहरीर
बढ़ुआ गोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाने में रविवार को धोखाधड़ी की शिकार महिला सहित दो लोगों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें दोनों पीड़ितों ने ताजोपुर गांव निवासी एक महिला को आरोपित किया है। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला ने उन्हे सहायक अध्यापक पद पर भर्ती कराने के नाम पर उनसे तीन लाख 98 हजार रुपया लिया। इस दौरान फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन

पुलिस को प्रार्थना पत्र देने वाली धोखाधड़ी की शिकार महिला तमन्ना बानों गाजीपुर जिले के जखनिया थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव की तथा युवक मोहम्मद जमालुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन चिरैयाकोट थाने के स्थानीय बाजार का निवासी है। तहरीर में पीड़ितों ने बताया कि जमालुद्दीन चिरैयाकोट बाजार में मोबाइल की दुकान खोला है। आरोपी महिला उसकी दुकान पर अपनी मोबाइल रिचार्ज कराने आई थी। इस दौरान दुकान स्वामी का आरोपी महिला से परिचय हो गया था। इस दौरान महिला ने मो. जमालुद्दीन को नौकरी दिलाने की बात बताई। महिला की बातों से प्रभावित हुआ दुकान स्वामी उसे 2 लाख 43 हजार रुपया दे दिया। इसी क्रम में तमन्ना बानों से आरोपी महिला का संपर्क पड़ोसी के घर आने जाने के दौरान हुआ। पीड़ितों के अनुसार दोनों ने पीड़िता की बातों पर भरोसा करके आरोपी महिला को अगस्त माह में तीन लाख 98 हजार रुपया दे दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस आरोपित की गई महिला को थाने बुलाई। इस दौरान महिला ने उन्हे रुपया वापस करने का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बताते चले आरोपी महिला एक स्कूल चलाती है। इस दौरान पुलिस महिला के स्कूल का रजिस्टर आदि कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed