{"_id":"5c114d69bdec22419975b9ed","slug":"171544637801-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के नवजीवन अस्पताल के पास बुधवार की रात साढे़ नौ बजे बाइक सवार को कपड़ा व्यापारी की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। मृत अधेड़ बाइक सवार रामजीत फेरी लगाकर कपड़ा बेचता था। घटना के समय वह कपड़ा बेचकर घर लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी रामजीत 42 पुत्र लक्ष्मण प्रसाद परिवार का भरण पोषण करने के लिए फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता था। बुधवार की सुबह रामजीत बाइक पर कपड़े का गट्ठर बांधकर घर से निकला। रात साढ़े नौ बजे वह जब घोसी नगर क्षेत्र में मौजूद नवजीवन अस्पताल के पास से गुजर रहा था कि अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से उसकी बाइक में धक्का मार दिया। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर गड्ढा है, गड्ढ़े से बच कर निलने के लिए ट्रक चालक ने स्टेयरिंग घुमाय कि अचानक उधर से गुजर रहा बाइक सवार रामजीत ट्रक की चपेट में आ गया। धक्का लगने पर बाइक सवार गिर पड़ा और ट्रक का पहिया उसका सिर कुचलते हुए निकल गया। मौके पर ही रामजीत ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस दौरान मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने घटना की सूचना परिवार के सदस्यों को दिया।