फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मदरसे का गेट खुलवाने को लेकर मारपीट

मदरसे का गेट खुलवाने को लेकर मारपीट

Thu, 04 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मदरसे का गेट खुलवाने को लेकर मारपीट
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के शाही कटरा स्थित मदरसा मिफ्ताहुल उलूम में मंगलवार की रात एक दीनी कार्यक्रम से लौटने के बाद गेट खुलवाने को लेकर छात्रों और गेट मैन में विवाद हो गया। गुरुवार को इसकी शिकायत जब छात्रों ने लिखित रूप से वार्डेन को देना चाहा तो बाहर से कुछ लोगों ने मदरसे में घुसकर छात्रों से मारपीट की। मौके पर पहुंचे सीओ को छात्रों ने तहरीर दी है। हालांकि कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र मोहम्मद अताउल्लाह, एयाज आलम, खबदुल्लाह, मो. तौगीर, अफरोज खान आदि ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात मदरसा तालिमुद्दीन में एक दीनी कार्यक्रम था। इसमें अन्य मदरसों के साथ मिफ्ताहुल उलूम के पीड़ित छात्र भी गए थे। वहां से रात 11 बजे लौटे। गेट बंद होने पर छात्रों ने वार्डेन को फोन किया। तब रात डेढ़ बजे गेट खुला। दूसरे दिन बुधवार को छात्रों ने गेट मैन से गेट न खोलने पर बहस भी की। गुरुवार को गेट मैन के दुर्व्यवहार की शिकायत के लिए छात्र वार्डेन को प्रार्थना पत्र लिखने लगे। छात्रों का आरोप है कि तभी गेट खुला और कुछ लोग मदरसे में घुसे और उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ नगर राजकुमार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद छात्रों से तहरीर ली। इस संबंध में वार्डेन इफ्तेखार ने बताया कि घटना के दूसरे दिन उन्होंने गेट मैन को डांटा था। आज जो घटना हुई है, उसके संबंध में दोनों तरफ से शिकायत आई है। इस पर प्रबंध कमेटी निर्णय करेगी। दूसरी तरफ सीओ नगर राजकुमार ने बताया कि इस तरह की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रबंध समिति सहित अन्य को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed