{"_id":"5b2009b14f1c1b214d8b607c","slug":"171528826289-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर पुलिस कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर पुलिस कर्मी की मौत
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से 26 वर्षीय सिविल पुलिस के सिपाही की मौत हो गई। सिपाही वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव का निवासी था। वह बीते डेढ़ वर्षो से अदरी चौकी पर तैनात था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार सिपाही रेलवे स्टेशन के बगल में स्थित पुलिस चौकी की तरफ से आ रहा था। इस दौरान वह मोबाइल से बात कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मोबाइल के माध्यम से ही उसकी पहचान अदरी चौकी पर तैनात आरक्षी प्रमोद पटेल के रूप में हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष कोपागंज मौके पर पहुंच गए। मृतक वाराणसी के शिवपुर थाने के घमही गांव निवासी लल्लू प्रसाद पटेल का पुत्र था। सूचना मिलते ही एसपी ललित कुमार सिंह, एएसपी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। एएसपी का कहना है कि मोबाइल से बात करते जाते समय सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सिपाही अभी अविवाहित था। उधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन के समीप आते ही सिपाही दौड़ कर ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी रोते बिलखते आ गए थे।