फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बेटे को लिपिक बनाने का सपना दिखकर महिला से लाखों की ठगी

बेटे को लिपिक बनाने का सपना दिखकर महिला से लाखों की ठगी

Fri, 26 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
बेटे को लिपिक बनाने का सपना दिखकर महिला से लाखों की ठगी
घोसी। न्यायालय के आदेश तथा कोतवाली क्षेत्र के खानपुर खुर्द निवासी महिला की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर खुर्द निवासी शाहिदा बेगम पत्नी अब्दुर्रहमान ने बताया कि उसके बेटे को कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी शमीम खान पुत्र नासिर खान द्वारा परिवहन विभाग में लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ लाखों की धोखाधड़ी की गई है। महिला ने बताया कि आरोपी का उसके गांवका निवासी है, जिसके चलते उससे उसकी जान पहचान हुई थी। जहां आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर 17 दिसंबर 2016 से 25 दिसंबर 2016 के बीच तक खातों के माध्यम से नौ लाख पचास हजार लिया। साथ ही 28 दिसंबर 2016 को एआरएम एके सिंह के फर्जी मोहर और हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र जारी कर दिया। शक होने पर पता किया तो पता चला कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी हैं। महिला द्वारा आरोपी पर दबाव बनाने उसके खाते में तीन लाख अस्सी हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। साथ ही अलग अलग दिनांक के एक- एक लाख रुपये का पांच चेक उसे दिया, जो कि बांउस हो गया। इस संबंध में महिला ने कोतवाली क्षेत्र में तहरीर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी शमीम खान पुत्र नासिर खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed