फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान

कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 13 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान
कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

देर शाम साढे आठ बज की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव में शुक्रवार की रात एक कान्वेंट विद्यालय की अविवाहित शिक्षिका ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृत शिक्षिका अंजली मौर्य 28 नसोपुर गांव निवासी मनीष मौर्य की पुत्री थी। वह नगर क्षेत्र के एक कान्वेट विद्यालय में शिक्षिका थी। शुक्रवार को अंजली विद्यालय भी गई थी। विद्यालय से वापस लौटने के बाद वह नित्य की भांति अपने दैनिक कार्यो में जुटी रही। इस दौरान वह परिवार के लोगों से आराम करने के लिए कमरे में जाने की बात कहकर निकली। लेकिन देर शाम को वह अज्ञात कारणों से अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। रात को खाना खाने के लिए परिवार के सदस्यों ने जब अंजली को पुकारा तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। इस पर दरवाजा तोड़ने पर उसकी लाश छत से लटकी मिली। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने बताया कि अंजली शुक्रवार की शाम को साढ़े तीन बजे स्कूल से घर वापस लौटी। इस बीच क्या हुआ किसी को नहीं पता, अंजली फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत शिक्षिका एमए बीएड की डिग्री लेने के बाद शहर के सनबीम स्कूल में अध्यापिका थी। अंजली के आत्महत्या करने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed