फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बरात में खाना खाने के दौरान बवाल

बरात में खाना खाने के दौरान बवाल

Tue, 11 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
बरात में खाना खाने के दौरान बवाल
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र में अदरी नगर पंचायत के रजानगार में रविवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में खाना खाने के दौरान कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। जिसमें घराती-बराती आपस में एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ मामला शांत कराते हुए वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया।
विज्ञापन

रजानगर में श्रीनिवास की लड़की की शादी थी। रविवार की रात जनपद बलिया भीमपुरा थाना के देवलवीर गांव निवासी बाड़ू राम अपने लड़के की बारात लेकर आए थे। दुर्गापूजा तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद खाना खाने के दौरान करीब दस बजे किसी बात को लेकर घरातियों और बरातियों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद बराती भाग निकले। मारपीट में नरेंद्र कुमार सुबोध 38, चंदन सुबोध 26, रोहित 24 घायल हो गए। जानकारी मिलने पर डायल 100 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और समझा बुझाकर मामला शांत कराया। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। साथ ही विवाद दुबारा ना हो उसके लिए शादी संपन्न होने तक अदरी चौकी पुलिस बल मौजूद रह। पुलिस की मौजूदगी में विदाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed