फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष , मारपीट में पांच घायल

मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष , मारपीट में पांच घायल

Sun, 09 Jun 2019 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष , मारपीट में पांच घायल
घोसी। घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर में शनिवार की सुबह एक लड़की को मोटरसाइकिल से धक्का लगने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष से एक तथा दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गये। इस संबंध में दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया है। घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर निवासी वसी अहमद पुत्र नफीस ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया है कि मदरसा समसुल उलूम के पास एक लड़के के मोटरसाइकिल से एक लड़की को धक्का लग गया था। इसको लेकर झगड़ा हो गया। लोगों ने समझा बुझाकर भेज दिया। इसके बाद जामडीह गाँव जाकर 20-25लोगों को लेकर आये और मारने पीटने लगे। जिसमें वसी अहमद घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के जामडीह निवासी इमरान पुत्र शमशेर अली ने आरोप लगाया है कि मेरे मोटरसाइकिल से एक लड़की को धक्का लग गया था। जिसके बाद आसिफ , शकील आजम, वसीम, मुमताज ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मारपीट में बीच बचाव करने आये गांव के शादाब, नेहाल, इमरान एवं सैफ घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed